Alzarri Joseph Video: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (WI vs AUS 3rd Test) जमैका के सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन कैरेबियाई तेज गेंदबाज़ अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का घमंड तोड़ते हुए उन्हें बोल्ड किया। 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाला ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ जमैका टेस्ट में अपनी दूसरी इनिंग में 13 बॉल पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुआ।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के 9वें ओवर में घटी। स्टीव स्मिथ मैदान पर संघर्ष कर रहे थे और अल्जारी जोसेफ भी उन्हें एक के बाद एक खतरनाक बॉल डालकर डरा रहे थे। उन्होंने ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर स्मिथ को एक सिंगल रन तक लेने नहीं दिया था, ऐसे में अब कैरेबियाई बॉलर ने उन्हें आखिरी गेंद पर अपनी रफ्तार से सरप्राइज करने का फैसला किया।

Advertisement

ये बॉल अल्जारी जोसेफ ने ऑफ स्टंप को टारगेट करते हुए फेंका था जो कि इतनी तेजी से बैटर के पास पहुंची कि स्मिथ उसे अपने बैट से रोक तक नहीं पाए। जोसेफ की ये बॉल स्मिथ के बैट के अंदरूनी किनारे से टकराई थी जिसके बाद वो उनके पैड पर लगी और फिर सीधा मिडिल स्टंप और लेग स्टंप के बीच जा टकराई।

Windies Cricket के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी इस घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसमें आप नीचे देख सकते हो। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में अल्जारी जोसेफ ने अब तक 8 ओवर गेंदबाज़ी की है जिसमें उन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट झटके। स्टीव स्मिथ के अलावा जोसेफ ने ब्यू वेबस्टर और एलेक्स कैरी का भी बड़ा विकेट अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर जमैका टेस्ट की तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी इनिंग में 29 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 225 रन और वेस्टइंडीज ने अपनी पहली इनिंग में 143 रन बनाए थे। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल मेजबान टीम पर 181 रनों की बढ़त है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार