Amelia Kerr 100th ODI Wicket Video: न्यूजीलैंड वुमेंस क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के दूसरे मुकाबले में बुधवार, 01 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज़ फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) को एक बवॉल बॉल डालकर क्लीन बोल्ड किया। गौरतलब है कि इसी के साथ अमेलिया केर ने अपने ODI करियर के 100 विकेट भी पूरे किए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर अमेलिया केर करने आईं थी जिन्होंने पहली ही गेंद पर एक गुगली डालते हुए फोएबे लिचफील्ड को सरप्राइज किया। अमेलिया केर ने ये गेंद लेग स्टंप की लाइन पर फुलर लेंथ पर डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद ऐसा घूमा की, फीबी लिचफील्ड के होश ही उड़ गए।

Advertisement

ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 45 रन बनाकर मैदान पर टिकी हुई थी और अमेलिया केर की गेंद को सिर्फ डिफेंस करके रोकना चाहती थी, लेकिन यहां वो पूरी तरह नाकाम रहीं और क्लीन बोल्ड होते हुए आउट हुईं। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी जान लीजिए कि खबर लिखे जाने तक इस मुकाबले में अमेरिया केर 6 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटका चुकीं हैं। वो न्यूजीलैंड वुमेंस के ODI इतिहास की सिर्फ ऐसी तीसरी खिलाड़ी बन गईं हैं, जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया वुमेंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद वो खबर लिखे जाने तक 22 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन जोड़ चुकी हैं। यहां से अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी इनिंग के 50 ओवर भी पूरे खेल पाती हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार