इंग्लैंड में खेले जाने वाले टी-20 ब्लास्ट 2021 के फाइनल में केंट की टीम ने समरसेट को 25 रनों से हरा दिया। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था।

Advertisement

इस मैच में समरसेट की पारी के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब केंट के शानदार बल्लेबाज और फील्डर जॉर्डन कोक्स ने बाउंड्री पर अविश्वसनीय तरीके से डाइव लगाते हुए न सिर्फ गेंद को छक्का जाने से रोका बल्कि दूसरे फील्डर की मदद से कैच करवाकर बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

यह घटना 14 ओवर की चौथी गेंद पर हुआ जब समरसेट की ओर से टीम के कप्तान लुईस ग्रेगरी क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने डैरेन स्टीवंस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और उसमें सफल भी हो गए थे। सभी को यही लगा कि बैट से निकलते ही गेंद छक्के के लिए चली जाएगी लेकिन तभी कोक्स बीच में आ गए और उन्होंने मैट मिल्नेस की मदद से अद्भुत नजारा पेश करते हुए बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केंट की टीम ने जॉर्डन कोक्स के 28 गेंदों में 58 रन और टीम के ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रोली के 33 गेंदों में 41 रनों की बदौलत टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 167 रन तक पहुंचाया।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समरसेट की टीम लक्ष्य से 25 रन पीछे रह गई और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। विल स्मिड(43) और टॉम एबेल(26) ने कोशिश तो की लेकिन वो भी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके।

केंट की ओर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जॉर्डन कोक्स को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार