न्यू साउथ वेल्स और तस्मानिया के बीच खेले जा रहे फर्स्ट क्लास मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क जब अपना शतक पूरा नहीं कर पाए तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाने के क्रम में गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया। 

Advertisement

इस मैच में न्यू साउथ वेल्स के तीन बल्लेबाज बल्लेबाजों ने शतक पूरा कर लिया था जिसमें तेज गेंदबाज सिन एबॉट का भी नाम शामिल था। एबॉट के अलावा मोइजेस हेनरिक्स और निक लार्किन ने भी मैच में शतक जमाएं। 

इस मैच में एबॉट ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया तो टीम के कप्तान पीटर नेविल ने पारी घोषित कर दी और तब स्टार्क 86 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 

कप्तान नेविल के इस फैसले से हताश होकर स्टार्क अपना गुस्सा रोक नहीं पाए और उन्होंने मैदान से बाहर जाते समय अपने बल्ले को फेंक दिया। 

हालांकि कप्तान नेविल का यह फैसला सही साबित हुआ और दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम के गेंदबाज ट्रेंट कोपलैंड ने तस्मानिया के दो बल्लेबाजों को चलता कर दिया और वो पारी में अभी भी 321 रन आगे चल रहे है। 

बता दें की स्टार्क जो की निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते है उन्होंने आजतक कभी शतक नहीं लगाया है। 
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार