Anshul Kamboj Clean Bowled Mohammad Haris Video: एसीसी टी-20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का आगाज हो चुका है जिसका चौथा मुकाबला बीते शनिवार, 19 अक्टूबर को इंडिया ए और पाकिस्तान ए  के बीच खेला गया। इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के AK-47 यानी अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को घुटने पर ले आए। इसी बीच उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) की भी बत्ती गुल कर दी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना पाकिस्तान ए की इनिंग के पहले ओवर में ही देखने को मिली। मोहम्मद हारिस अपने देश के लिए ओपनिंग कर रहे थे, वहीं भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से पहला ओवर अंशुल कंबोज को सौंपा था। यहां पाकिस्तानी कप्तान ने अंशुल की पहली ही बॉल पर एक धमाकेदार छक्का मारकर उन्हें स्वैग दिखाया, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो कभी कोई नहीं भूल पाएगा।

Advertisement

मोहम्मद हारिस को लगा था कि पहली बॉल पर छक्का खाने के बाद अंशुल बैकफुट पर चले जाएंगे, लेकिन टीम इंडिया के AK-47 ने बदला लेने का मन बना लिया था। उन्होंने अपने मार्क से रन अप लिया और एक बार फिर आग उगलती बॉल डिलीवर की। ये बॉल अंशुल ने विकेट को टारगेट करते हुए फेंका था और ये ऐसी घातक थी कि मोहम्मद हारिस के होश ही उड़ गए।

पाकिस्तान कप्तान बॉल पर अपना बैट कनेक्ट ही नहीं कर सका जिसके बाद वो सीधा लेग स्टंप से टकराई और फिर गुलाटी खाती कैमरे में कैद हुई। यही वजह है इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अंशुल कंबोज ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने हारिस के अलावा, ओमैर यूसुफ और अब्दुल समद को आउट किया। उन्हें उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के टाइटल से सम्मानित भी किया गया। टीम इंडिया ने ये मैच 7 रन जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार