Ashok Sharma Bowled Tadiwanashe Marumani Video: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ZIM vs IND 3rd T20) बीते रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 192 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 35 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा (Ashok Sharma Bowled) ने अपनी रफ्तार से धमाल मचाया और विपक्षी विकेटकीपर बैटर तडिवनाशे मरुमनि (Tadiwanashe Marumani) को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 18वें ओवर में घटी। यह अशोक शर्मा के कोटे का आखिरी ओवर था और उन्होंने इसकी पहली ही गेंद 139 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। अशोक ने राउंड द विकेट से ऑफ स्टंप को निशाना बनाते हुए गेंद डाली, जिस पर तडिवनाशे मरुमनि पूरी तरह चकमा खा गए।
ऐसे में होना क्या था। अशोक शर्मा की ये आग उगलती गेंद सीधा ऑफ स्टंप से टकराई और उसे जमीन से ही उड़ा दिया। इसके बाद तो नज़ारा देखने लायक था, क्योंकि जमीन से निकला वो स्टंप हवा में गुलाटी मारकर काफी दूर जाकर गिरा। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में तडिवनाशे मरुमनि महज़ तीन गेंद ही मैदान पर टिक पाए और रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अशोक शर्मा के लिए इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट बना। अशोक शर्मा ने तीसरे टी20 में अपने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
टीम इंडिया ने जीती सीरीज: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में 192 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 35 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी के साथ टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की धरती पर उन्हें 3-0 से हराकर ये सीरीज जीती है। श्रेयस की कैप्टेंसी में भारतीय टीम के लिए ये पहली सीरीज जीत है।