Ashutosh Sharma Five Wicket Haul Video: इंग्लैंड में वन-डे कप (One-Day Cup 2026) खेला जा रहा है जहां बीते शुक्रवार, 31 जुलाई को टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में हैम्पशायर (Hampshire) ने 318 रनों का लक्ष्य हासिल करके एसेक्स (Essex) को 3 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने अपनी गेंदबाज़ी से जमकर धमाल मचाया और विकेटों का पंजा खोला।

Advertisement

आशुतोष का 5 Wicket Haul: इस मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने हैम्पशायर के लिए पूरे 10 ओवर गेंदबाज़ी की और महज़ 51 रन देकर 5 विकेट हॉल हासिल किया। उन्होंने एसेक्स के कैप्टन टॉम वेस्टली (27 गेंदों पर 24 रन), चार्ल्स विलियम (03 गेंदों पर 00 रन), साइमन फर्नांडीस (11 गेंदों पर 08 रन), मैकेंज़ी जोन्स (08 गेंदों पर 06 रन) और चार्ली बेनेट (01 गेंद पर 00 रन) को आउट करके ये कारनामा किया।

टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट: शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी आशुतोष शर्मा इंग्लैंड के वन-डे कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 मैचों में 15.33 की औसत से गेंदबाज़ी करके 13 विकेट निकाले हैं।

गौरतलब है कि 27 वर्षीय आशुतोष शर्मा को भारत में एक मुख्य बल्लेबाज़ के तौर पर देखा जाता है जो कि ना के बराबर गेंदबाज़ी करते हैं। वो एक तरफ इंग्लैंड में अपनी गेंदबाज़ी से जलवा दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी बल्लेबाज़ी से संघर्ष करते दिखे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में सिर्फ 37 रन बनाए हैं।

मैच का हाल: चेम्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर एसेक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और नोआ थैन (96 गेंदों पर 109 रन) की शतकीय पारी के दम पर 317 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में हैम्पशायर के लिए निक गुबिन्स (50 गेंदों पर 53 रन), टॉम प्रेस्ट (48 गेंदों पर 51 रन) और जेम्स फुलर (31 गेंदों पर नाबाद 58 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 47.4 ओवर में 318 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार