IND vs SL 1st Test: भारत श्रीलंका के बीच मोहाली में खेला गया पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने 222 रनों और पारी के अंतर से जीत लिया है। जिसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

मोहाली टेस्ट के दौरान मेजबान टीम मेहमानों पर काफी भारी नज़र आई। इस मैच में सब कुछ भारतीय टीम के हित में ही रहा, लेकिन एक घटना ऐसी भी घटी जो भारतीय टीम को काफी भारी पड़ सकती थी। दरअसल मैच के दौरान अश्विन के ओवर में एक बॉल सीधा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के मुंह पर जाकर लगी, जिसके बाद इस खिलाड़ी का हेलमेट तक उतर गया।

Advertisement

ये घटना लंकाई टीम की दूसरी पारी के 48वें ओवर की है। डिकवेला बल्लेबाजी कर रहे और अश्विन की दूसरी बॉल को पूरी तरह से मिस कर बैठे जिसके बाद वो बॉल सीधा पंत के मुंह पर जाकर लगी और उसके झटके से पंत का हेलमेट तक उतर गया। अगर इस दौरान विकेटकीपर ने हेलमेट नहीं पहना होता तो ये घटना काफी गंभीर साबित हो सकती थी और भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता था हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और पंत को देखकर सभी खिलाड़ी हंसते मुस्कुराते नज़र आए।

बता दें कि मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी थी, जिसके बाद पंत ने 96 और जडेजा ने 175 रनों का शानदार पारी खेली। भारतीय टीम ने पहली इनिंग में आठ विकेटों के नुकसान पर 574 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके बाद लंकाई टीम दोनों इनिंग को मिलाकर भी भारतीय स्कोर के आस-पास भी नहीं पहुंच सकी। मेजबान टीम ने ये मैच 222 रनों और इनिंग से जीत लिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार