पाकिस्तान की टीम अक्सर ही खराब फील्डिंग के लिए ट्रोल होती आई है और एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भी पाकिस्तान की तरह से खराब फील्डिंग देखने को मिली। इस मैच में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन भानुका राजपक्षे ने बनाए और इस दौरान उन्हें दो जीवनदान मिले। इस मैच में भानुका का कैच पकड़ने के लिए पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई थी जिसके बाद वह आपस में ही भिड़ गए और गेंद सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए पहुंच गई।

Advertisement

शादाब खान और आसिफ अली की हुई टक्कर: यह घटना 19वें ओवर की है। भानुका राजपक्षे ने मोहम्मद हसनैन की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया था। लेकिन यह गेंद बल्लेबाज़ के बैट से ठीक तरीके से कनेक्ट नहीं हुई। गेंद हवा में ऊंची गई जिसके बाद डीप मिड-विकेट की तरफ आसिफ अली कैच लपकने के लिए तैयार नज़र आए, लेकिन दूसरी तरफ से टीम के उपकप्तान शादाब ने भी दौड़ लगाई और सीधा साथी खिलाड़ी से जा भिड़े। दोनों ही खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर हुई जिसके बाद यह गेंद आसिफ के हाथ से छिटककर बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए पहुंच गई। शादाब खान काफी चोटिल भी हो गए।

Advertisement

भानुका को मिले दो जीवनदान: भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका के लिए फाइनल मुकाबले में 45 गेंदों पर 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। हालांकि इस मैच में किस्मत राजपक्षे पर मेहरबान नज़र आई और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दो बार बल्लेबाज़ का कैच टपकाया। 19वें ओवर से पहले 18वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉग-ऑन पर शादाब ने राजपक्षे का कैच छोड़ा था। इस दौरान बल्लेबाज़ को तीन रन मिले थे।

श्रीलंका ने बनाए 170 रन: एशिया कप के फाइनल में लंकाई टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही थी। श्रीलंका की आधी टीम 58 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन इसके बाद भानुका और हसरंगा ने टीम को संभाला और स्कोर 170 तक पहुंचाया। पाकिस्तान को टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने के लिए 171 रन बनाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार