Asitha Fernando Vs Saud Shakeel Viral Video: रावलपिंडी टेस्ट (PAK vs SL 1st Test) के पहले दिन 67.2 ओवर का खेल हुआ और पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 281 रन बनाए। इसी बीच श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) और पाकिस्तानी बल्लेबाज़ सऊद शकील (Saud Shakeel) के बीच एक मज़ेदार घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा पाकिस्तान की पारी के 47वें ओवर में देखने को मिला। असिथा जोर लगाकर गेंदबाज़ी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सऊद शकील समय लेकर मैदान पर जमने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच शकील ने असिथा की गेंद को भी बिना कोई जोखिम उठाए डिफेंड किया। ऐसे में असिथा थोड़ा आक्रमक हो गए।
शकील के बैट से टकराने के बाद गेंद सीधा लंकाई गेंदबाज़ के पास गया जिसे उन्होंने तुरंत उठाकर वापस बल्लेबाज़ की तरफ फेंक दिया। शकील इसके लिए तैयार नहीं थे। यही वज़ह है जैसे ही उन्होंने गेंद को अपने पास से गुजरते देखा, वो पूरी तरह हैरान हो गए। उनकी आंखें बड़ी हो गई थी। अब ये मज़ेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप इसे नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि सऊद शकील ने रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन बिल्कुल भी अपना फोक्स नहीं खोया। उन्होंने 112 गेंद खेली और 57 रन बनाए। ध्यान दें कि रावलपिंडी टेस्ट का दूसरा दिन भी शुरू हो गया है। सऊद शकील (141 गेंदों पर 71 रन) अभी भी मैदान पर टिके हुए हैं। वो गाजी गौर (41 गेंदों पर 27 रन) के साथ बैटिंग कर रहे हैं। पाकिस्तान ने 77 ओवर खेलकर 5 विकेट के ही नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं।
देखें प्लेइंग XI
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): अज़ान अवैस, तैय्यब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, साकिब खान।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पसिंदु सूरियाबंदर, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (कप्तान एवं विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, मिलन प्रियानाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।