भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का तीसरा टेस्ट मुकाबला शनिवार, 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडिमय में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। इसी बीच एक बार फिर ऑस्ट्रेलियन फैंस मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की हूटिंग करते नज़र आए।

Advertisement

दरअसल, एडिलेड टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को घातक यॉर्कर डालकर बोल्ड किया था जिसके बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद से ही ऑस्ट्रेलियन फैंस के लिए मोहम्मद सिराज एक विलेन बन गए हैं। एडिलेड टेस्ट के दौरान जब सिराज गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए थे तब भी उनकी हूटिंग हुई थी और आज गाबा टेस्ट के पहले दिन भी ऐसा ही देखने को मिला।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई फैंस की इस घटिया हरकत से मोहम्मद सिराज परेशान जरूर होंगे, लेकिन यहां उनके लिए खुद को साबित करने का मौका है। अगर वो ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स को अपनी बॉलिंग के दम पर घुटने पर लाते हैं तो ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई फैंस खुद-ब-खुद चुप होने पर मजबूर हो जाएंगे।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ब्रिसबेन में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। रविंद्र जडेजा और आकाशदीप को रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव करते हुए स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को टीम में जगह दी है।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार