आईपीएल के रण में रविवार (24 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने है। इस मैच में MI को जीत दर्ज करने के लिए 169 रनों की जरुरत है लेकिन इस टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने शुरुआत चार विकेट काफी सस्ते में ही गंवा दिए हैं, इसी बीच उनके स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का विकेट लखनऊ के युवा स्टार आयुष बदोनी ने हासिल किया है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा स्टार बल्लेबाज़ आयुष बदोनी वैसे तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वानखेड़े के मैदान पर जब कप्तान केएल राहुल ने उन्हें गेंद सौंपी तब इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के सबसे इनफॉर्म बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को आउट करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया।

Advertisement

दरअसल, ये घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 12वें ओवर की है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने इस ओवर में सभी को सरप्राइज़ करते हुए इनफॉर्म बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के सामने आयुष बदोनी को गेंदबाज़ी दी। बदोनी के ओवर की दूसरी बॉल पर सूर्यकुमार यादव स्ट्राइकर एंड पर आए जिसके बाद 22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने मुंबई के सूर्य को पहली ही बॉल पर केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

बता दें कि आयुष के लिए यह विकेट काफी स्पेशल है क्योंकि सूर्यकुमार यादव का विकेट उनके लिए आईपीएल करियर का पहला विकेट है। वहीं अगर मैच के नज़रियें से देखा जाए तो सूर्यकुमार का विकेट लखनऊ के लिए काफी बड़ा विकेट था, क्योंकि इस सीज़न मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ही सबसे सफल बल्लेबाज़ साबित हुए है। ऐसे में अगर वह अंतिम ओवर तक मैदान पर टिक जाते तो काफी हद तक यह संभव था कि मुंबई इस मैच में अपनी जीत पक्की कर सकती थी।

बता दें कि मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 169 रनों की जरूरत है। वहीं खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए है। मैदान पर डेनियल सैम्स और कीरोन पोलार्ड की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही है और आखिरी दो ओवर में मुंबई को जीत दर्ज करने के लिए 44 रनों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार