Azmatullah Omarzai One Handed Catch Video: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) ने बीते शुक्रवार, 23 अक्टूबर को UAE ODI Tri-Series 2026 के फाइनल में शानदार गेंदबाज़ी की और जिम्बाब्वे के सामने 5 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने खुद की ही गेंद पर ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। उनके कैच  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये नज़ारा जिम्बाब्वे की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई गेंदबाज़ी करने आए थे, जो कि लगातार अपना तीसरा ओवर डाल रहे थे। वो बेहद लय में थे और उन्होंने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ दो रन खर्चे थे। अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने विपक्षी बल्लेबाज़ों पर काफी दबाव बना दिया था, जिसका फायदा उन्हें अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिला।

यहां अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने काफी चतुराई दिखाई और बॉल की स्पीड कम करके फुल लेंथ पर डिलीवर की। उन्होंने ऑफ स्टंप पर बॉल फेंका था जिस पर शॉट खेलते हुए ब्रायन बेनेट ने बड़ी गलती कर दी। वो बॉल को टाइम नहीं कर पाए और उन्होंने गेंदबाज़ की तरफ ही शॉट खेल दिया। इसके बाद अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपने फॉलो थ्रू में ही एक हाथ से शानदार कैच लिया। 

तो ऐसे अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने मेडन विकेट ओवर डालकर ये कारनामा किया। ब्रायन बेनेट 21 गेंद पर 9 रन करके आउट हुए। आप नीचे ओमरज़ाई के कैच का पूरा वीडियो देख सकते हो।

अफगानिस्तान ने जीती UAE ODI Tri-Series 2026: शारजाह के मैदान पर जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। उनका ये फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। उन्हें अफगानी गेंदबाज़ों ने 43.3 ओवर में ही ऑल आउट कर दिया। वो स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 169 रन ही टांग पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 96 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रहमत शाह ने 63 गेंदों पर 43 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 31 गेंदों पर 36 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर अफगानी टीम ने महज़ 34.3 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार