Babar Azam And Naseem Shah Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कैप्टन बाबर आज़म (Babar Azam) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो अपने नन्हें फैंस को नज़रअंदाज करते कैमरे में कैद हुए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छोटे-छोटे फैंस बाबर आज़म से मिलने और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए खड़े थे, लेकिन इसी बीच बाबर आज़म सिर्फ एक को ऑटोग्राफ देकर वहां से चले जाते हैं।

Advertisement

दरअसल, बाबर आज़म जल्दी में थे जिस वज़ह से उन्होंने अपने फैंस तक को इग्नोर तक कर दिया। बाबर की ऐसी हरकत से पाकिस्तानी समर्थक काफी निराश है। सभी का मानना है कि बाबर आज़म को ऐसा नहीं करना चाहिए था और अपने नन्हें फैंस को ऑटोग्राफ जरूर देना चाहिए था।

Advertisement

दूसरी तरफ यहां पाकिस्तान के पेसर नसीम शाह भी मौजूद थे जिन्होंने नन्हें-नन्हें पाकिस्तानी फैंस का दिन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नसीम शाह कैप्टन बाबर आज़म के वहां से जाने के बाद भी रुके रहे और उन्होंने एक-एक करके सभी फैंस को ऑटोग्राफ दिये और फिर फोटों भी क्लिक करवाई। यहां नसीम ने बाबर की तरफ से भी छोटे-छोटे फैंस को ऑटोग्राफ दे दिया जिसे पाकर वो सभी काफी खुश हो गए।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में मौजूद है जहां वो चार मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं जिसें से एक इंग्लैंड ने जीता और दो बारिश के कारण धूल गए। हालांकि सीरीज का आखिरी मैच अभी भी बचा है। ये मैच द ओवल, लंदन में गुरुवार को खेला जाएगा। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम ये मैच जीत जाती है तो वो सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करेगी। ये मैच जीतना पाकिस्तानी टीम के आत्मविश्वास के लिए भी जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार