पाकिस्तान में घरेलू टूर्नामेंट वन-डे कप खेला जा रहा है जहां बीते रविवार (15 सितंबर) को मार्खोर्स (Markhors) और स्टालियन्स (Stallions) के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान बाबर आजम (Babar Azam) और शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) का भी आमना सामना हुआ। इसी बीच बाबर ने गेंदबाज़ को ऐसी मार लगाई कि ये  26 साल का पाकिस्तानी खिलाड़ी रात को सो भी नहीं पाया।

Advertisement

ये घटना स्टालियन्स की इनिंग के आठवें ओवर में घटी। बाबर आजम 11 बॉल खेल चुके थे और अब कुछ तेजी से रन बनाने की तरफ देख रहे थे। ऐसे में उन्होंने दहानी को अपने निशाने पर लिया। ये 26 साल का गेंदबाज़ मैच में अपना पहला ही ओवर करने आया था और यहां बाबर ने उनके ओवर में लगातार पांच चौके ठोककर अपनी टीम के लिए पूरे 20 रन बटोर लिये।

Advertisement

बाबर ने बेहद आसानी से दहानी के खिलाफ रन बनाए, ऐसे में ये पाकिस्तानी गेंदबाज़ पूरी तरह दंग नजर आया। आलम ये था कि दहानी पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ से ऐसे प्रभावित हुए कि उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अपनी ही पिटाई का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा कर दिया।

इतना ही नहीं, दहानी ने ये भी लिखा कि वो खुद को बार-बार ये वीडियो देखने से रोक नहीं पा रहे और वो आज रात सो नहीं पाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो ये समझ ही नहीं पा रहे कि आखिर कैसे बाबर ने उनके खिलाफ इतनी आसानी से शॉट मारे।

दहानी के द्वारा ये वीडियो साझा करते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। कुछ यूजर्स ने उन्हें बाबर आजम का फैन कहा। तो कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने उन्हें शर्म रखने की सलाह दी क्योंकि उन्होंने खुद बाबर से अपनी बॉलिंग की पिटाई का वीडियो साझा कर दिया था। ऐसे रिएक्शन के बाद गेंदबाज़ ने भी अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार