आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को टी-20 वर्ल्ड कप के 11वें मुकाबले में 09 विकेट से हराकर सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में आयरिश टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग जीत के हीरो रहे। स्टर्लिंग ने 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन इस दौरान एक घटना ऐसी भी घटी जब यह आयरिश खिलाड़ी काफी दर्द में नज़र आया और इसी बीच कैरेबियाई गेंदबाज़ ओबेद मैककॉय ताली बजाते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

यह घटना अल्जारी जोसेफ के ओवर में देखने को मिली। आयरिश पारी के तीसरे ओवर में जोसेफ ने 142kph की रफ्तार से गेंद डिलीवर की थी। यह गेंद बल्लेबाज के शरीर की तरफ फेंकी गई थी जिस पर स्टर्लिंग बड़ा छक्का लगाना चाहते थे, लेकिन इस कोशिश में वह बॉल को मिस कर बैठे जिसके बाद वह गेंद सीधा उनके शरीर पर लगी। इस घटना के बाद जहां एक तरफ बल्लेबाज़ पूरी तरह दर्द में नज़र आया, वहीं दूसरी तरह कैरेबियाई गेंदबाज़ ओबेद मैककॉय पूरी घटना से अंजान कैमरे में ताली बजाते कैद हो गए।

Advertisement

इस मैच में पॉल स्टर्लिंग की बल्लेबाज़ी की बात करें तो उन्होंने 48 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। स्टर्लिंग ने बल्लेबाज़ी करते हुए 6 चौके और 2 बड़े छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.50 का रहा। स्टर्लिंग के अलावा कप्तान एंड्रयू बलबिरनी ने 37 और लोर्कन टकर ने 45 रनों की पारी खेली।

मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने स्कोरबोर्ड पर 147 रन लगाए। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन ब्रैंडन किंग(62) ने बनाए, लेकिन टीम के दूसरे बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने दो बार की विजेता टीम वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सुपर-12 का अपना टिकट पक्का किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार