Ben Stokes Six Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाल मचा रहे हैं। गौरतलब है कि खेल के पांचवें दिन भी ऐसा ही देखने को मिला और बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) को आउट करके विपक्षी टीम को सबसे बड़ा झटका दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना टीम इंडिया की दूसरी इनिंग के 71वें ओवर में घटी। ये मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन का आठवां ही ओवर था जो कि इंग्लैंड के लिए खुद कैप्टन बेन स्टोक्स करने आए।

Advertisement

यहां इंग्लिश कैप्टन ने अपने ओवर की दूसरी गेंद करते हुए केएल राहुल को फंसाया जो कि 200 से ज्यादा गेंद खेलकर 90 रन बना चुके थे। ये बॉल ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई थी जो कि पिच से टकराने के बाद इनस्विंग होते हुए तेजी से बैटर की तरफ अंदर को आई। इस गेंद पर केएल राहुल डिफेंस करके बॉल को रोकना चाहते थे, लेकिन यहां वो पूरी तरह चकमा खा गए और LBW हो बैठे। इसके बाद होना क्या था, इंग्लिश टीम ने जोरदार अपील की जिस पर अंपायर ने केएल राहुल को आउट करार दे दिया।

इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से केएल राहुल के विकेट का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बेन स्टोक्स ये विकेट चटकाने के बाद जोश से भर जाते हैं और किसी शेर की तरह दहाड़ लगाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो टीम इंडिया अपनी दूसरी इनिंग में 73 ओवर खेलकर 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना चुकी है और अभी भी इंग्लैंड के पहले इनिंग के स्कोर 669 से 120 रन पीछे है। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 358 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार