Benjamin Sleeman Catch: क्रिकेट के मैदान पर आपने कई फ्लाइंग कैच देखे होंगे। ये वो कैच होते हैं जिसमें एक फील्डर हवा में ऐसी छलांग लगाकर बॉल लपकता कि जैसे वो हवा में उड़ रहा हो। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। इस बार 15 साल की उम्र से भी छोटे लड़के ने एक क्लब मुकाबले में ये करिश्माई कैच पकड़ा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बीते रविवार को इंग्लैंड में एक चैरिटी क्रिकेट टूर्नामेंट (बनबरी फेस्टिवल) खेला गया था जिसमें Cornwall U14 Boys vs Somserset Wyverns के बीच मुकाबला हुआ। इसी बीच 15 साल से भी छोटी उम्र के खिलाड़ी जिसका नाम है बेन स्लीमन, उन्होंने ये अद्भूत कैच पकड़ा।

Advertisement

इंग्लैंड के समरसेट क्रिकेट क्लब ने बेन स्लीमन के कैच का वीडियो अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है जिसमें देखा जो सकता है कि वो लॉन्ग ऑन की तरफ फील्डिंग कर रहे थे। इसी बीच स्पिनर की बॉल पर बैटर ने एक बेहद ही तगड़ा शॉट मारा जिसके बाद बॉल हवा में उड़ते हुए तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी।

ऐसे में गेंद को हवा में देखकर बेन स्लीमन ने तेजी से दौड़ लगाई और फिर अचानक से लंबी कूद मारकर हवा में उड़ते हुए गेंद को लपक लिया। जब उन्होंने ये कैच पकड़ा तब वो पूरी तरह हवा में थे मानो वो उड़ रहे हो। इसके बाद वो जमीन पर भी गिरे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेंद को नहीं छोड़ा यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले से जुड़ी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि इस मैच का स्कोरकार्ड का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सका है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार