भारतीय टीम ने कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने जीत दर्ज करने के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में मेजबान टीम के बल्लेबाज़ कुछ खास कमाल करने में नाकाम रहे, जिसके बाद सभी की निगाहें भारतीय गेंदबाज़ों पर थी। टीम के स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने किसी को भी निराश नहीं किया और पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद उनके गेंदबाज़ों ने भारतीय बल्लेबाज़ों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लेकिन इसके बाद जब मेहमान टीम की सलामी जोड़ी मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरी तब भुवनेश्वर कुमार ने भी अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया और टीम को पहले ही ओवर में सफलता दिला दी।

Advertisement

भुवनेश्वर ने साउथ अफ्रीका की पारी के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अपनी लहराती इनस्विंग डिलीवरी से अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज़ रेजा हेन्ड्रिक्स को चकमा दिया। इस अनुभवी गेंदबाज़ की बॉल पिच पर पड़ने के बाद काटा बदलकर तेजी से अंदर की तरफ आई, जिसके बाद हेंड्रिक्स सिर्फ पोज ही देते रह गए और उनकी स्टंप गेंद से लगने के बाद उड़ती नज़र आई।

बता दें कि इस मुकाबले से पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि कटक की पिच बल्लेबाज़ों को मदद कर सकती है, लेकिन साउथ अफ्रीकी की पारी के 8वें ओवर तक दोनों ही टीमों के बल्लेबाज़ यहां काफी संघर्ष करते दिखे हैं। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार