27 सितंबर। भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को खेला गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा था। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

अफगानिस्तान ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद की 124 और मोहम्मद नबी की 64 मैचों की पारी के दम पर भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई पर समाप्त हुआ। 

Advertisement

इस ऐतिहासिक मैच में अफगानिस्तान के राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की थी और जडेजा को आउट कर मैच टाई कर दिया। गौरतलब है कि आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की दरकार थी लेकिन एक बार फिर राशिद खान ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और रवींद्र जडेजा को आउट कर मैच को यादगार बना दिया।

आपको बता दें कि मैच टाई होने के बाद दर्शक दिर्घा में बैठा एक नन्हा फैन काफी निराश हुआ था और उसके आंखों से आसू भी निकले थे। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

नन्हें फैन को रोता देख भारत के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह भी अपने इमोशन पर काबू नहीं पा सके और ट्विट कर नन्हें फैन को चुप रहने की सांत्वना दी।

इसके अलावा भज्जी ये भी कहा कि कोई ना पुत्तर, फाइनल आपा ही जीतेगा..।। गौरतलब है कि भारत की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई  है और 28 सितंबर को फानइल मैच खेला जाना है।

Advertisement

और अब आपको बता दें कि उस नन्हें फैन को रोता देख भुवी भी अपने दिल को रोक नहीं पाएं और किसी तरह उस नन्हें फैन के पिता का नंबर लेकर उस प्यारे से फैन से बात भी की।

भुवनेश्वर कुमार का नन्हें फैन से बात करने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह नन्हा फैन भुवी को कह रहा है कि घबराईएगा मत फाइऩल भारत की टीम ही जीतेगी। देखिए वीडियो

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार