Brian Bennett Catch: जिम्बाब्वे के 22 साल के ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) एक बेहद ही काबिल खिलाड़ी हैं। वो अपनी टीम के लिए सिर्फ बैटिंग या बॉलिंग से ही नहीं, बल्कि अपनी फील्डिंग से भी जमकर योगदान करते हैं। खास बात ये है कि एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला।

Advertisement

दरअसल, इस बार ब्रायन बेनेट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में ओमान के खिलाड़ी नदीम अहमद का एक सुपरमैन कैच पकड़कर अपनी काबिलियत साबित की है। जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ब्रायन बेनेट का ये कैच ओमान की पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिला। जिम्बाब्वे के लिए यहां ब्रैड इवांस गेंदबाज़ी करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज़ नदीम खान ने डीप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट खेला।

Advertisement

बता दें कि यहां नदीम गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे जिस वज़ह से वो बाउंड्री पार नहीं कर सकी। इसी बीच ब्रायन बेनेट ने तेजी से गेंद की तरफ दौड़ लगाई और डाइव करके बेहद ही करिश्माई कैच पकड़ लिया। 22 साल के बेनेट का ये कैच देखकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान भी हैरान रह गए थे और उन्होंने कॉमेंट्री करते हुए बेनेट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'ये कैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का बेस्ट कैच है।'

ICC ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्रायन बेनेट के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बात करें अगर इस मुकाबले की तो जिम्बाब्वे की टीम खबर लिखे जाने तक 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना चुकी है। यहां से उन्हें जीत हासिल करने के लिए अब 54 गेंदों पर सिर्फ 19 रनों की दरकार है।

ऐसी है दोनों टीमें

ओमान (प्लेइंग इलेवन): जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार