Shubman Gill Wicket Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs IND 1st Test) लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। दरअसल, पहली इनिंग में 147 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी इनिंग के दौरान 16 बॉल पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट इंग्लिश तेज गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) ने झटका।

Advertisement

ये पूरी घटना चौथे दिन के खेल के दूसरे ओवर में घटी जो कि भारतीय टीम की दूसरी इनिंग का 25वां ओवर था। यहां ब्रायडन कार्स ने अपनी छठी गेंद पर शुभमन गिल को ऑफ साइड पर एक तेज तर्रार गुड लेंथ बॉल डिलीवर करके फंसाया। शुभमन गिल इंग्लिश बॉलर को कट शॉट मारकर कुछ रन बटोरना चाहते थे, लेकिन इसी कोशिश में वो बॉल पर अपने बैट का अंदरूनी किनारा लगा बैठे और इसके बाद वो बॉल सीधा स्टंप्स से जा टकराई।

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि शुभमन गिल इस तरह आउट होने के बाद खुद से काफी नाराज होते हैं और पिच को घूरते नज़र आते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर हेडिंग्ले टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया चौथे दिन के खेल में 3 विकेट खोकर 112 रन बना चुकी है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिग में 471 रन और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत:  यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर,प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार