Chris Gayle Five Sixes Video Vs South Africa: वेस्टइंडीज के लीज़ेंड क्रिस गेल (Chris Gayle) क्रिकेट वर्ल्ड में 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर हैं। वो लंबे-लंबे छक्के मारने में माहिर हैं, जिस वज़ह से उन्हें ये टाइटल दिया गया है। वो 47 साल के हो गए हैं और उन्होंने आज भी अपनी ये काबिलियत नहीं खोई है। क्रिस गेल ने शाहजाह के मैदान पर तूफान उठाकर फैंस का दिल जीता है।

Advertisement

गेल ने मारे 5 मॉन्स्टर छक्के: क्रिस गेल मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीज़ेंड 2026 खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में क्रिस गेल का आतंक देखने को मिला और उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की अपने पुराने अंदाज में धुलाई की। उन्होंने शाराज के मैदान पर सिर्फ 31 गेंद खेले और 193.55 की स्ट्राइक रेट से 60 रन ठोक दिए।

उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 मॉन्स्टर छक्के मारे। FanCode ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से गेल का एक 44 सेकंड का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो अपने पुराने अंदाज में बडे़-बड़े छक्के मारते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ बेबस नज़र आ रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

टी20 क्रिकेट के लीज़ेंड: क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। इसकी गवाही खुद उनके आंकड़ें देते हैं। इस फॉर्मेट में यूनिवर्स बॉस ने 465 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन ठोके हैं। वो आज भी टी20 में दुनिया के चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

इतना ही नहीं, क्रिस गेल की गिनती वेस्टइंडीज के महानत खिलाड़ियों में भी होती है। उन्होंने 103  टेस्ट में 7214 रन, 301 वनडे में 10480 रन और 79 टी20 इंटरनेशनल में 1899 रन बनाए हैं।

मैच का हाल: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीज़ेंड का तीसरा मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने रिचर्ड लेवी (39 गेंदों पर 87 रन) और एबी डी विलियर्स(39 गेंदों पर 70 रन) की धमाकेदार पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 242 रन टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में क्रिस गेल ने तो 31 गेदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। वेस्टइंडीज 18.2 ओवर में 145 रनों पर ऑलआउट हुई। तो ऐसे साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला 97 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार