Cooper Connolly Catch: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग वनडे (SA vs AUS 2nd ODI) में एडेन मार्कराम (Aiden Markram) गोल्डन डक पर आउट हुए। उनका विकेट जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) ने लिया, जिनकी गेंद पर 21 साल के कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। कूपर के इस सुपर कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना साउथ अफ्रीका की पारी की पहली ही गेंद पर घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने एडेन मार्कराम को अपनी पहली ही गेंद पर फंसा लिया। उन्होंने ऑफ साइड में एक शॉर्ट बॉल डिलीवर की जिस पर मार्कराम कवर-पॉइंट की तरफ गेंद को मारने की कोशिश में बड़ी गलती कर बैठे।
उन्होंने खड़े-खडे़ गेंद को खेला, लेकिन वो गेंद को ना तो बहुत ज्यादा ऊपर और ना ही ग्राउंडिड रख सके। ऐसे में वो बॉल उड़ते हुए सीधा कवर पॉइंट की तरफ गई जहां कूपर कोनोली ने करिश्मे को अंजाम देकर कैच लिया। उन्होंने ऊंची कूद लगाई और एक हाथ से गेंद को लपका। उनका कैच देखकर एडेन मार्कराम पूरी तरह हैरान थे, वहीं पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम खुशी से झूम उठी थी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: वांडरर्स वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन बना चुकी है। मैदान पर कप्तान टेम्बा बावुमा (54 गेंदों पर 45 रन) और अनुभवी डेविड मिलर (6 गेंदों पर 1 रन) मौजूद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका (Playing XI): एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, डुआन यानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज, लिजाड विलियम्स।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (Playing XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।