Rohit Sharma Video: ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में भारत और प्राइम मिनिस्ट XI (India vs Prime Ministers XI) के बीच वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को देखकर फैंस खुशी से पागल हो गए। ये नज़ारा देखने लायक था, जब रोहित शर्मा के मैदान पर आने की घोषणा हुई तो फैंस दीवाने हो गए हैं और उनके नाम के नारे लगाने लगे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हा रहै है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हिटमैन टीम इंडिया को लीड करते हुए मैदान पर एंट्री करते हैं तो कैनबरा के मनुका ओवल में मुकाबला देखने आए फैंस जोर-जोर से रोहित के नाम के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद वो 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' कहकर भी हिटमैन के लिए अपना प्यार दिखाते हैं। यही वजह है ये वीडियो इतना वायरल हुआ है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि रोहित शर्मा हाल ही में पिता (दूसरी बार) बने हैं। इस कारण वो पर्थ में हुआ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब उन्होंने टीम इंडिया को जॉइन कर लिया है और वो एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट के लिए उपलब्ध रहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बात करें अगर वॉर्मअप मैच की तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर इलेवन के 180 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिरा दिये हैं। हर्षित राणा ने यहां खूब धमाल मचाया है। वो अब तक 6 ओवर में 44 देकर 4 विकेट चटका चुके हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने बना ली है 1-0 की बढ़त

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि BGT 2024 में भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त बना चुकी है। पर्थ टेस्ट के लिए रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की अगुवाई की थी। इसके बावजूद भारतीय टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह धूल चटाई और 295 रनों से ये मैच जीता। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो एडिलेड में भी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार