महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2023 में आगाज कुछ अच्छा नहीं हुआ है। अपने पहले मैच में CSK को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की टीम ने यह मैच आसानी से 5 विकेट से जीता। चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाज़ी काफी कमजोर नज़र आई, लेकिन अब जल्द ही एक भारी-भरकम खिलाड़ी माही की सारी टेंशन दूर कर सकता है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीकी पेसर सिसांडा मगाला की। यह भारी-भरकम पेसर वनडे क्रिकेट में तबाही मचा रहा है। दरअसल, हाल ही में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया था जिसमें सीएसके के इस तेज गेंदबाज़ ने 9 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। इतना ही नहीं 9 में से 2 ओवर मगाला ने मेडन फेंके। इस गेंदबाज़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने काइल जेमीसन की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स सीरीज खत्म हो चुकी है, ऐसे में अब जल्द ही सिसांडा मगाला चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि मगाला 70 किलो से भी ज्यादा वजन के खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेस और हार्ड हिटिंग टीम को काफी फायदा देती है। यही वजह है ऑक्शन में ना बिकने के बाद CSK ने उन्हें अपनी टीम में जोड़ा।

गौरतलब है कि दो मैचों की वनडे सीरीज में मगाला विपक्षी टीम पर कहर बनकर बरपे। उन्होंने पहले मुकाबले में 3 और फिर दूसरे मुकाबले में 5 विकेट झटके। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना था और सिसाडा भी टीम का हिस्सा थे, ऐसे में उनकी काबिलियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब तक वह वनडे क्रिकेट की 6 इनिंग में 14 विकेट और 6 टी20 मुकाबलों में 6 विकेट झटक चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार