Dale Steyn Took Virat Kohli Autograph Video: विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते शनिवार, 28 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ अपनी टीम के होम ग्राउंड पर 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले के शुरू होने से पहले विराट ने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन (Dale Steyn) से मुलाकात करके उन्हें एक टी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना आईपीएल 2026 के सीजन ओपनर के टॉस के होने से पहले घटी। विराट कोहली ग्राउंड पर पहुंच गए थे और अपने शरीर को गर्म करने के लिए वॉर्मअप कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने आरसीबी के अपने पूर्व साथी खिलाड़ी डेल स्टेन को देखा। यहां डेल स्टेन ने विराट से मुलाकात की और उनसे एक टी शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगा।  

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, विराट ने तुरंत ही डेल स्टेन की इच्छा पूरी की और उन्हें अपना ऑटोग्राफ दे दिया। खास बात ये है कि इसके बाद इन दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे को गले से भी लगाया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि विराट और डेल स्टेन ने आरसीबी के लिए लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला है। साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन ने आरसीबी के लिए कुल 40 मुकाबलों में 7.32 की इकोनॉमी से 38 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। यही वज़ह है विराट और स्टेन के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

आरसीबी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला: ये मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां बेंगलुरु के कैप्टन रजत पाटीदार ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद सनराइजर्स के लिए कैप्टन ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रन ठोके। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन और हेनरिक क्लाने ने 22 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर SRH की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन स्कोर बोर्ड पर टांगने में कामयाब हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से अब डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को सीजन ओपनर जीतने के लिए 202 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 38 गेंदों पर 69 रन ठोके और देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन बना डाले। उनके अलावा कैप्टन रजत पाटीदार ने 13 गेंदों पर 31 रन बनाए और टिम डेविड ने 10 गेंदों पर नाबाद 16 रनों की पारी खेली। इस तरह आरसीबी ने महज़ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया और सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से धूल चटाई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार