Dasun Shanaka Rocket Throw Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ टॉम बैंटन (Tom Banton) रविवार, 22 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका (SL vs ENG) के सामने सिर्फ 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि टॉम बैंटन का विकेट किसी गेंदबाज़ ने नहीं, बल्कि श्रीलंकाई कैप्टन दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने अपनी रॉकेट थ्रो के दम पर टीम को दिलाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना इंग्लैंड की इनिंग के आठवें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर दुष्मंथा चमीरा करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर टॉम बैंटन ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेलकर एक रन चुराने के लिए तेजी से दौड़ लगाई।

Advertisement

गौर करें कि यहां टॉम बैंटन ने अपना शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्हें इसका अंदाज़ा नहीं था कि श्रीलंका के कैप्टन दासुन शनाका उनकी ऐसी ही किसी गलती का इंतजार कर रहे हैं। यहां उन्होंने चीते जैसी दौड़ लगाई और कुछ ही सेकेंड में बॉल लपककर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ गोली की रफ्तार से थ्रो कर दिया।

इसके बाद होना क्या था, दासुन शनाका के हाथों से निकाला वो बॉल सीधा स्टंप्स से टकराया और इस दौरान टॉम बैंटन डाइव मारने के बावजूद समय से क्रीज पर नहीं पहुंच पाए। इस तरह टॉम बैंटन आउट हुए और उन्हें 6 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर उन्होंने श्रीलंका के सामने जीत हासिल करने के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकाई टीम ये टारगेट हासिल करके जीत प्राप्त कर पाती है या नहीं। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार