साउथ अफ्रीका बनाम नेपाल (SA vs NEP), टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024)  का 31वां मुकाबला आर्नोस वेल स्टेडियम, किंग्सटाउन में खेला गया। ये मैच साउथ अफ्रीका ने रोमांचक अंदाज में आखिरी बॉल पर 1 रन से जीता, लेकिन क्या आपको पता है कि ये मैच साउथ अफ्रीका की टीम हार भी सकती थी।

Advertisement

दरअसल, इस रोमांचक मुकाबले के दौरान एक समय ऐसा था जब डेविड मिलर (David Miller) खुद को आउट मान चुके थे और जीरो के स्कोर पर वापस पवेलियन लौटने वाले थे। वो पवेलियन तक जाने का आधा रास्ता भी तय कर चुके थे, लेकिन तभी अंपायर ने मिलर को वापस बुला लिया और उन्हें फिर बैटिंग करने का मौका मिला।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। कुशल भुर्तेल के ओवर की चौथी गेंद पर डेविड मिलर स्वीप शॉट मारना चाहते थे, लेकिन वो बॉल को मिस कर बैठे। ये बॉल सीधा मिलर के पैड से टकराई जिसके बाद नेपाल की टीम ने जोरदार अपील कर दी।

यहां मिलर को अंपायर का साथ मिला और उन्होंने नॉन आउट कहकर अपना कॉल दिया। दूसरी तरफ नेपाल की टीम ने रिव्यू लेकर अंपायर के फैसले को चैलेंज किया। जब नेपाली टीम ने ऐसा किया तब डेविड मिलर निराश हो गए और वापस पवेलियन की तरफ जाने लगे। मिलर का मानना था कि वो आउट हैं, लेकिन जब थर्ड अंपायर ने घटना का वीडियो चेक किया तब वो अंपायर कॉल के कारण आउट होने से बच गए। यही वजह है अंपायर ने उन्हें वापस बैटिंग करने के लिए बुलाया और फिर मिलर ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 7 रन जोड़े। अंत में साउथ अफ्रीका की टीम 1 रन से ये मैच जीती।

साउथ अफ्रीका ने नेपाल के मुंह से छीनी जीता

इस रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जो कि एक दम सही भी साबित हुआ। नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। नेपाल के गेंदबाज़ों ने कसी हुई बॉलिंग की जिसके दम पर उन्होंने सितारों से सजी साउथ अफ्रीका टीम को  20 ओवर में महज़ 115 रन पर रोक दिया।

Advertisement

Also Read: Live Score

इसके बाद नेपाल की टीम के लिए आसिफ शेख (42) और अनिल साह (27) ने अहम पारियां खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन फिर नेपाल की इनिंग स्लो हो गई और वो 20 ओवर में 114 रन ही बना पाए। आखिरी गेंद पर टीम को दो रन बनाने थे, लेकिन गुलसन झा को क्विंटन डी कॉक ने रन आउट कर दिया और नेपाल ये मैच 1 रन से हार गया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार