PSL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) का सामना लाहौर कलंदर्स(Lahore Qalandars) के साथ होगा। शुक्रवार (25 फरवरी) को लाहौर की टीम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 6 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया है, जिसमें टीम के ऑलराउंडर डेविड वीस ने अहम भूमिका निभाई। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने बल्लेबाज़ी करते हुए 350 की स्ट्राइकरेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और फिर फाइनल ओवर में कहर बरपाती बॉलिंग के दम पर टीम को जीत दिलवाई।

Advertisement

पीएसएल के दूसरे एलिमिनेटर में लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच बेहद ही रोमांचक मैच खेला गया था। इस मैच में लाहौर के हीरों डेविड वीस रहें। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने लाहौर के लिए धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए आठ बॉल पर एक चौका और तीन छक्कें की मदद से 28 रन बना दिए, जिसके दौरान उनका स्ट्राइकरेट 350 का रहा। इतना ही नहीं इस्लामाबाद की टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर में 8 रनों की जरूरत थी, लेकिन विस की स्टीक गेंदबाज़ी के आगे इस्लामबाद के बल्लेबाज़ सिर्फ एक रन ही बना सके और अपने अंतिम दो विकेट भी गवां दिए, जिनमें से एक रन आउट के रूप में आया। 

Advertisement

बता दें कि लाहौर ने इस मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने 168 रन बनाए। लाहौर की टीम के लिए शफीक ने 28 बॉल पर 52 रनों की धुंआधार पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की पूरी टीम 19.4 ओवर में 162 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 

लाहौर की इस धमाकेदार जीत के बाद अब वो फाइनल में मुल्तान सुल्तांस से टाइटल के लिए भिड़ेगी। पीएसएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब लाहौर कलंदर्स की टीम फाइनल में खिताब के लिए खेलती नज़र आएगी। वहीं दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तांस के सामने अपना टाइटल बचाने का चैलेंज होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार