भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 29वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार (29 अक्टूबर) को खेला जा रहा है जहां इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश कैप्टन का यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ और शुरुआती 12 ओवर में ही इंग्लिश गेंदबाज़ों ने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को हिला कर रख दिया। इसी बीच डेविड विली (David Willey) ने भारत को सबसे बड़ा झटका दिया और विराट कोहली को कैच आउट करवाकर जीरो के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा।

Advertisement

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला इन्जॉय करने आए हज़ारों फैंस को विराट कोहली के बैट से एक बड़ी इनिंग की उम्मीदें थी। विश्व कप 2023 में कोहली अब तक काफी अच्छे टच में नजर आए हैं, ऐसे में दिग्गजों से लेकर फैंस तक का मानना था कि इकाना के मैदान पर कोहली के बैट से उनके ओडीआई करियर का 49वां शतक आएगा और वह महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। लेकिन ऐसा हो ना सका और डेविड विली ने उन्हें अपनी पेस के जाल में फंसाकर हज़ारों-लाखों फैंस के दिल तोड़ दिये।

Advertisement

आपको बता दें कि कोहली ने इस मैच में 9 गेंदों का सामना किया और वह यहां अपना खाता तक नहीं खोल सके। गौरतलब है कि विराट कोहली विश्व कप इतिहास में पहली बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं। इतना ही नहीं, साल 2023 में भी कोहली के साथ यह पहली बार हुआ जब वह बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौटे हो। यह भी बता दें कि खबरे लिखे जाने तक शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर आउट हो चुके हैं। मैदान पर रोहित और राहुल की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। वहीं टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकासन पर 50 रन हो चुका है। 

IND vs ENG Playing XIs

India : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

Also Read: Live Score

Advertisement

England : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार