आईपीएल के 53वें मुकाबले में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों 6 विकेट की हार मिली लेकिन मैदान के बाहर सीएसके के खिलाड़ियों के लिए पल काफी मजेदार और खुशी भरा रहा क्योंकि सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड से बैच के बाद सगाई की।

Advertisement

दीपक की गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज स्टैंड में बैठी थी। चाहर ने मैच खत्म हो जाने के तुरंत बाद दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया। दीपक को ऐसा करता देखकर उनकी गर्लफ्रेंड ने भी 'हां' कहा और दोनों ने मैदान में ही सगाई कर ली।

Advertisement

ये खुशी का माहौल यही पर नहीं थमा और जब ये दोनों होटल की ओर आए तब पहले से ही चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा मैनेजमेंट उनके स्वागत के लिए खड़ा था। इस दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार और उनके बच्चे भी मौजूद थे। दोनों के लिए एक बेहतरीन केक रखा गया था।

हालांकि दीपक चाहर को शायद ये पता नहीं था कि उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूरे खिलाड़ी मिलकर उन्हें केक और क्रीम से सराबोर करने वाले है। इसकी शुरुआत धोनी ने ही की जब उन्होंने दीपक चाहर को पीछे से मजबूती से पकड़ लिया और उसके बाद सभी खिलाड़ी चाहर पर टूट पड़े।

इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को जया भारद्वाज से गले मिलते हुए देखा गया। हालांकि जब चाहर के चेहरे और पूरे शरीर पर सीएसके के खिलाड़ी केक लगा रहे थे तब जया भी बीच-बीच में जाकर उन्हें देख रही थी। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

देखें VIDEO:

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार