Deepak Chahar Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) के साथ हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली घटना घटी। वो ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे थे कि इसी बीच एक चोर ने उनके करीब 1.5 लाख के तीन बैट चुरा लिए। इस घटना से दीपक चाहर परेशान हैं और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

दीपक चाहर बोले, "कल शाम मेरे प्लेयर एडिशन के तीन बल्ले यहां (ग्राउंड) से चोरी हो गए। आपको क्या लगता है, मुझे क्या करना चाहिए? वह बल्ले बहुत अच्छे थे। जो भी चोरी करके ले गया है, उसे नहीं पता कि वह कितने महंगे बैट हैं। यह डेढ़ लाख के 3 बल्ले थे।’

उन्होंने आगे कहा, "अब वह चोर बल्ले बेच देगा या फिर टेनिस बॉल के साथ खेलेगा। भाई, मुझसे ही कुछ पैसे ले लेता। मेरे पास इस समय कई रास्ते हैं। मैं पुलिस के पास जा सकता हूं या योगी जी, मोदी जी। या मैं सीधे भगवान से ही रिक्वेस्ट कर सकता हूं कि जो भी बल्ला चुराकर ले गया है, उसे बुद्धि दें, ताकि वह मेरे बैट वापस कर दे। मैं उसे पैसे दे दूंगा या मैं SS से आग्रह करके और बल्ले मंगवा लेता हूं।"

बताते चलें कि 34 वर्षीय दीपक चाहर लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं जिसमें उन्होंने 16 विकेट और 31 विकेट चटकाए। दीपक ने साल 2023 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि दीपक चाहर IPL की दो सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट में 103 मुकाबले खेलकर 96 विकेट ले चुके हैं। वो मौजूदा  समय में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और उन्हें MI ने पूरे 9.25 करोड़ में खरीदा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार