25 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक गेंद शेष रहते 119 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए मिगनोन डु प्रीज ने 43 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। उनके अलावा लिजेले ली ने 16 और लौरा वोल्वार्डट ने 14 रन बनाए।

Advertisement

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन और शिखा पांडे, पूनम यादव तथा राधा यादव ने दो-दो, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक विकेट हासिल किया। दीप्ति को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

इससे पहले, भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 43 रन की उपयोगी पारी की मदद से आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया।

हरमनप्रीत ने 34 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 21, दीप्ति शर्मा ने 16 और वेदा कृष्णामूर्ति ने 10, जबकि तानिया भट्ट ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल ने तीन और नदिने डी क्लेर्क ने दो जबकि तुनी सेखुखुने और नोंदुमिसो शेनगेस ने एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

देखिए कैसे दीप्ति शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से किया कमाल►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार