Denovan Ferreira Catch Video: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग खेली जा रही है जहां बीते रविवार, 26 जनवरी को जॉबर्ग सुपर किंग्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 9 विकेट से रौंदते हुए धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच सुपर किंग्स के ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा ने बाउंड्री के पास एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

फरेरा का ये कैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। यहां सनराइजर्स के लिए बेयर्स स्वानेपेल बैटिंग कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सुपर किंग्स के लिए हार्डस विलजोएन गेंदबाज़ी करने आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर स्वानेपेल ने हार्डस की एक शॉट बॉल पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश में हवाई शॉट खेला जिसके बाद डोनोवन फरेरा ने बाउंड्री के पास करिश्मा करके दिखाया।

Advertisement

ये अफ्रीकी खिलाड़ी किसी फेरारी गाड़ी की रफ्तार से दौड़ा और फिर इसी बीच एक हाथ ऊपर उठाते हुए गेंद को हवा में ही लपक लिया। फरेरा का ये कैच काफी बवाल था जिसे देखकर फैंस से लेकर कमेंटेटर्स तक सभी हैरान रह गए और इसे इन्जॉय करते नज़र आए। गौरतलब है कि SA20 के आधिकारिक एक्स अकाउंड से भी फरेरा के कैच का वीडियो को शेयर किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में ईस्टर्न केप की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने डेविड बेडिंघम की 48 और ट्रिस्टन स्टब्स की 37 रनों की पारी के दम पर जैसे-तैसे ऑलआउट होने से पहले 19 ओवर में 118 रन बनाए। इसके जवाब में डेवोन कॉनवे ने 56 बॉल पर नाबाद 76 रन ठोके और सुपर किंग्स ने महज़ 14 ओवर में 119 रनों का लक्ष्य सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर हासिल करके जीत प्राप्त कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार