न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान कीवी विकेटकीपर डेवोन कॉनवे ने एक कमाल का फील्डिंग एफर्ट करके दिखाया। दरअसल, डेवोन कॉनवे ने विकेट के पीछे लगभग 50 मीटर की दौड़ लगाकर बॉल को बाउंड्री के बाहर जाने से रोका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरफ फैल रहा है।

Advertisement

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिली। शाबाद खान और बाबर आज़म की जोड़ी मैदान पर खड़ी थी, वहीं न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी गेंदबाज़ी करने आए थे। ओवर की चौथी गेंद पर शादाब ने स्कूप शॉट खेला। शादाब के बैट से निकले शॉट को देखकर ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज़ को पूरे चार रन मिलने तय हैं, लेकिन डेवोन कॉनवे ने अलग ही प्लान बनाए थे।

Advertisement

कीवी विकेटकीपर ने कमाल की कमिटमेंट दिखाई और लगभग 50 मीटर तक दौड़ लगाकर गेंद को बाउंड्री से टरकाने से पहले रोक दिया। इस घटना के दौरान कॉनवे ने कमाल की डाइव लगाकर अपने पैरों से बॉल को बाउंड्री रोप को छूने से रोका था। इस कमाल के एफर्ट को देखकर मैदान पर मौजूद सभी दर्शक पूरी तरह हैरान रह गए थे। कमेंटेटर्स ने भी कॉनवे की खूब तारीफ की।

बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद टीम ने डेवोन कॉनवे(36), मार्क चैपमैन(32), और कप्तान केन विलियमसन(31) की पारियों के दम पर 147 रन बनाए। यह मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को 148 रनों का टारगेट चेज करना था। बाबर आज़म की 79 रनों की पारी के दम पर पाकिस्तान ने यह टोटल 18.2 ओवर में प्राप्त कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार