Dewald Brevis No Look Six Vs Rehan Ahmed Video: द हंड्रेड 2026 का 28वां मुकाबला बीते रविवार, 09 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां London Spirit ने 83 गेंदों पर 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके Birmingham Phoenix को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच लंदन स्पिरिट के तूफानी बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने बर्मिंघम फीनिक्स के स्पिन गेंदबाज़ रेहान अहमद (Rehan Ahmed) को 97 मीटर लंबा No Look Six मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Baby AB का ये सिक्स लंदन स्पिरिट की पारी की 36वीं गेंद पर देखने को मिला। यहां रेहान अहमद ने बल्लेबाज़ से बचने के लिए लेग साइड में काफी दूर गेंद फेंका था जिस पर डेवाल्ड ब्रेविस ने गेंद के नीचे आकर लॉन्ग ऑन की तरह हवाई शॉट खेला।
उन्होंने गेंद को अपने बैट से मिडिल किया था जिसके बाद तो वो बॉल हवा में गायब ही हो गई और 97 मीटर दूर स्टैंड्स में फैंस के बीच जाकर गिरी। गौरतलब है कि डेवाल्ड ब्रेविस का ये शॉट एक नो लुक सिक्स था जिसे देखकर एक फैंस तो दीवाना ही हो गया और खड़े होकर तालियां बजाता दिखा। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में 23 साल के डेवाल्ड ब्रेविस ने महज़ 31 गेंदों पर 177.42 की तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 55 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 करारे चौके और 3 बड़े छक्के लगाए।
मैच का हाल: लॉर्ड्स के मैदान पर London Spirit ने टॉस जीतकर Birmingham Phoenix को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 162 रन बनाए। उनके लिए जो क्लार्क (42 गेंदों पर 73 रन) और शॉन डिक्सन (28 गेंदों पर नाबाद 51 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में लंदन स्पिरिटन के लिए कप्तान लियाम लिविंगस्टोन (30 गेंदों 66 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (31 गेंदों पर नाबाद 55 रन) ने मैदान पर तूफान उठाकर हाफ सेंचुरी लगाई। इन्हीं पारियों के दम पर टीम ने 82 गेंदों पर 163 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।