Dewald Brevis Rocked Throw Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के दिग्गज बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम (Aiden Markram) रविवार, 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ अपनी बैटिंग से कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में एडेन मार्कराम (Aiden Markram) को किसी गेंदबाज़ ने नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के 23 साल के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने अपने रॉकेट थ्रो से आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना LSG की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। यहां चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन ओवर डालने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर अक्षत रघुवंशी ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर दो रन चुराने के लिए दौड़ लगा दी।
यहां लखनऊ के बल्लेबाज़ों ने बेहद ही आसानी से एक रन पूरा कर लिया था, लेकिन जैसे ही वो दूसरा रन लेने के लिए दौड़ CSK के गन फील्डर डेवाल्ड ब्रेविस ने बॉल पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइक की स्टंप्स पर थ्रो किया। इस तरफ एडेन मार्कराम भाग रहे थे जिन्होंने रन पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दी, हालांकि इन सब के बावजूद बेबी एबी के हाथों से निकला रॉकेट थ्रो बेकार नहीं गया और उसने एडेन मार्कराम के सेफ लाइन तक पहुंचने से पहले ही डंडे गिरा दिए।
इस तरह एडेन मार्कराम को सिर्फ 6 रनों के स्कोर पर आउट होकर अपना विकेट खोना पड़ा और वो निराश होकर पवेलियन लौटे। बताते चलें कि इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने फील्डिंग करते हुए सिर्फ ये रन आउट ही नहीं किया, बल्कि बाउंड्री के पास मिचेल मार्श का महत्वपूर्ण कैच भी पकड़ा। CSK फैंस अब उम्मीद करेंगे कि वो अपनी बैटिंग से भी ऐसे ही धमाल मचाए।
बताते चलें कि IPL 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जोश इंगलिस की 33 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मेजबान टीम ये टारगेट हासिल करके जीत प्राप्त कर पाती है या नहीं। लाइव स्कोरकार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी। इम्पैक्ट प्लेयर : आवेश खान।