Dhananjaya de Silva Catch Video: श्रीलंकाई कप्तान धनजंय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) एक बेहद ही शानदार फील्डर हैं, जो कि स्लिप पर फील्डिंग करते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, गॉल टेस्ट (SL vs IND 1st Test) के दूसरे दिन धनजंय डी सिल्वा ने स्लिप पर एक हाथ से ध्रुव जुरेल का बवाल कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये पूरी घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 110वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए स्पिन गेंदबाज़ प्रभात जयसूर्या गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर ध्रुव जुरेल को चकमा दिया। उन्होंने 85 Kph की रफ्तार से फ्लाइटेड गेंद फेंकी जिसे ध्रुव जुरेल समझ नहीं पाए और उस पर आगे बढ़कर ऑन साइड की तरफ शॉट खेलने की कोशिश में अपने बैट का बाहरी किनारा लगा बैठे।
श्रीलंकाई कैप्टन, धनंजय डी सिल्वा जो कि फर्स्ट स्लिप पर तैनात थे, वो ध्रुव जुरेल की किसी ऐसी ही गलती का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद होना था, बॉल स्लिप की तरफ गई जहां धनंजय डी सिल्वा ने चीते जैसी तेजी दिखाई और अपने दाईं ओर कूद लगाकर एक हाथ से हैरतअंगैज कैच पकड़ा।
तो इस तरह ध्रुव जुरेल जो कि 60 प्लस बॉल खेल चुके थे और 4 चौके 1 छक्के के दम पर 51 रन लिए थे, वो आउट होकर पवेलियन लौटे। आप नीचे धनंजय डी सिल्वा के कैच का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: गॉल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है और भारतीय टीम भी अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उन्होंने 116.4 ओवर खेले। भारतीय टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल (230 गेंदों पर 167 रन), केएल राहुल (175 गेंदों पर 82 रन), और ध्रुव जुरेल (68 गेंदों पर 51 रन) ने शानदार पारी खेली।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।