आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच गुरुवार (2 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। लंकाई कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Medis) का यह फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ है क्योंकि उनकी टीम को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विकेट पहले ही ओवर में मिल चुका है।

Advertisement

जी हां, हिटमैन श्रीलंका के खिलाफ पहले ही ओवर में आउट हो गए। रोहित अपने घर यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेल रहे थे ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि आज अपने होम ग्राउंड पर हिटमैन खूब धूम मचाएंगे। रोहित विश्व कप में अब तक गजब की फॉर्म में दिखे हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी पहली ही गेंद पर गजब का चौका जड़ा। लेकिन इसके बाद मदुशंका ने वापसी की और ओवर की दूसरी बॉल पर एक शानदार बॉल पर रोहित को हैरान कर दिया।

Advertisement

मदुशंका की यह गेंद एंगल के साथ ऑफ स्टंप की तरह जा रही थी, लेकिन रोहित ने इस गेंद को एक इनस्विंग डिलीवरी समझा। वह गेंद को डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन यहां वह गलती कर बैठे और यह गेंद सीधा रोहित को चकमा देते हुए ऑफ स्टंप से टकरा गई। इसी के साथ रोहित शर्मा की पारी खत्म हुई। आपको बता दें कि हिटमैन के आउट होने के बाद वानखेड़े के मैदान पर एक पल के लिए मातम छा गया और पूरा स्टेडियम शांत नजर आया। रोहित 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए।

टीमें

Indian : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट  कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

Also Read: Live Score

Advertisement

Sri Lanka : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशन हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार