12 अक्टूबर। इंस्ट लंदन में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में साउथ अफ्रीकी टीम 34 रन से जीत पाने में सफल रही थी। उस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 160 रन बनानें में सफल रही थी तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गए थी। स्कोरकार्ड
इस मैच में इमरान ताहिर ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 5 विकेट लेने में सफल रहे थे। इमरान ताहिर को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।
आपको बता दें इस मैच में जहां इमरान ताहिर ने कमाल की गेंदबाजी की थी तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस के समय कुछ ऐसा किया था जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था।
हुआ ये था कि कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस के समय अपने साथ जेपी डुमिनी को भी साथ लेकर आए थे और फाफ ने टॉस का सिक्का उछालने के लिए डुमिनी से कहा।
फाफ डु प्लेसी डुमिनी के अपना लकी चार्म मानते हैं जिसके कारण डुमिनी से उन्होंने टॉस करने के लिए कहा था। डुमिनी ने टॉस किया और सौभाग्य से साउथ अफ्रीकी टीम टॉस जीतने में सफल रही थी।
फाफ डु प्लेसी ने इस हास्याप्रद वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आप भी देखिए►