12 अक्टूबर।  इंस्ट लंदन में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में साउथ अफ्रीकी टीम 34 रन से जीत पाने में सफल रही थी। उस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 160 रन बनानें में सफल रही थी तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गए थी। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच में इमरान ताहिर ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 5 विकेट लेने में सफल रहे थे। इमरान ताहिर को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

Advertisement

आपको बता दें इस मैच में जहां इमरान ताहिर ने कमाल की गेंदबाजी की थी तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस के समय कुछ ऐसा किया था जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था।
हुआ ये था कि कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस के समय अपने साथ जेपी डुमिनी को भी साथ लेकर आए थे और फाफ ने टॉस का सिक्का उछालने के लिए डुमिनी से कहा।

फाफ डु प्लेसी डुमिनी के अपना लकी चार्म मानते हैं जिसके कारण डुमिनी से उन्होंने टॉस करने के लिए कहा था। डुमिनी ने टॉस किया और सौभाग्य से साउथ अफ्रीकी टीम टॉस जीतने में सफल रही थी। 

फाफ डु प्लेसी ने इस हास्याप्रद वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आप भी देखिए►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार