Big Bash League: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन वह बिग बैश लीग (BBL) में जलवे बिखेर रहे हैं। हाल ही में डु प्लेसिस ने होबार्ट हेरिकेंस के खिलाफ एक ऐसा चौका लगाया है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, उन्होंने यह शॉट लगभग ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के अंदाज में अपने एक हाथ से खेला था।

Advertisement

यह मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और होबार्ट हेरिकेंस के बीच खेला गया जा रहा है। यह घटना पर्थ स्कॉर्चर्स की पारी के दूसरे में देखने को मिला। डु प्लेसिस को गन गेंदबाज़ रिले मेरेडिथ गेंदबाज़ी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर डु प्लेसिस क्रीज से बाहर निकले और उन्होंने महज़ अपने एक हाथ से शॉट जड़ दिया। यहां उनका हाथ शॉट खेलने के दौरान छूट गया था, लेकिन इसके बावजूद गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री के बाहर पहुंच गई।

Advertisement

200 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन: इस मैच में फाफ डु प्लेसिस रंग में दिखे। साउथ अफ्रीका के स्टार ने मैच में 200 की स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों पर 32 रन ठोके। इस दौरान उनके बैट से 3 छक्के और 3 चौके निकले। हालांकि इसके बाद पैट्रिक गेब्रियल डूले ने डु प्लेसिस को अपनी फिरकी में फंसाकर आउट किया।

मैच का हाल: इस मैच की बात करें तो यहां हेरिकेंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद होबार्ट हेरिकेंस ने कप्तान मैथ्यू वेड (51) और टिम डेविड (46) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 172 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक पर्थ स्कॉर्चर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। टीम को 45 गेंदों पर 55 रन बनाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार