Faf du Plessis Catch Video: साउथ अफ्रीका के लीज़ेंड क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) क्रिकेट वर्ल्ड के टॉप सुपरफिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वो 42 साल के हो गए हैं और उन्होंने आज भी अपनी फिटनेस बरकरार रखी है। फाफ मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीज़ेंड टूर्नामेंट (World Championship of Legends 2026) खेल रहे हैं। इसके तीसरे मुकाबले (SA Champions vs WI Champions) में उन्होंने बेहद ही शानदार कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता है।
फाफ ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच: ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 18वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए स्पिनर सरेल एर्वी गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिनकी छठी गेंद पर कैरेबियाई खिलाड़ी डेव मोहम्मद ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गलती की। उन्होंने बॉल को जोर से हिट किया, लेकिन वो बॉल को टाइम नहीं कर पाए।
इसके बाद गेंद हवा में उठते हुए एक्स्ट्रा कवर की तरफ गई जहां फाफ का कमाल देखने को मिला। ये 42 वर्षीय लीज़ेंड पहले चीते की तरह दौड़कर बॉल के नीचे पहुंचा और फिर उन्होंने एक बाज़ की तरफ झपट्टा मारकर गेंद को लपका। उन्होंने बेहद ही कमाल की डाइव करके ये कैच पकड़ा।
FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से फाफ के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला: एबी डी विलियर्स की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका ने 2026 के वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑल लीजेंड टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 242 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 97 रनों से हराया है। इस मुकबाले में साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज़ रिचर्ड लेवी (39 गेंदों पर 87 रन) और कप्तान एबी डी विलियर्स (39 गेंदों पर 70 रन) रहे, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल की तो इंग्लैंड 2 मैचों में 2 जीत के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका (1 मैच में 1 जीत) और तीसरे नंबर पर भारतीय टीम (2 मैच में 1 जीत और 1 हार) बनी हुई है। अंतिम तीन पॉजिशन पर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम है। इन तीनों ने ही एक-एक मुकाबले खेले जिसमें उन्हें हार मिली।