Fan Steals Rahmanullah Gurbaz Cap Video: अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग 2026 (Shpageeza Cricket League 2026) टूर्नामेंट खेला जा रहा है जहां बीते शुक्रवार, 03 जुलाई को खोस्त क्रिकेट स्टेडियम में बैंड ए अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स (BEAK vs MAK) की भिड़ंत हुई। गौरतलब है कि इसी बीच लाइव मुकाबले के दौरान एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना घटा जिसमें एक फैन पहले ग्राउंड में घुसा और फिर रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) से उनकी कैप छीनकर भाग गया।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ फील्डिंग कर रहे होते कि तभी एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर सीधा ग्राउंड में घुस जाता है। पहली नज़र में ऐसा लगता है कि वो सिर्फ गुरबाज़ से मिलने ग्राउंड में आया है, लेकिन बाद में वो गुरबाज़ के सिर से कैप उताकर भाग जाता है।

Advertisement

हैरान करने वाली बात ये है कि जब ये पूरी घटना घटी तब मैदान पर मौजूद सिक्योरिटी पर्सन कुछ नहीं कर पाए और खड़े के खड़े ये सब कुछ देखते ही रह गए। ध्यान दें कि इस घटना की वीडियो के अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भी एक अफगानी फैन रहमानुल्लाह गुरबाज़ से गले मिलने के लिए ग्राउंड में घुस जाता है और फिर उनका कैप उतार लेता है। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ शपगीज क्रिकेट लीग 2026 में मिस ऐनक नाइट्स टीम की कैप्टेंसी कर रहे हैं और उन्होंने टूर्नामेंट के 5वें मुकाबले में हश्मतुल्लाह शहीदी की कप्तानी वाली बैंड ए अमीर ड्रैगन्स टीम को 8 विकेट से हराकर अपना पहला मुकाबला जीता है।

ध्यान दें कि खोस्त क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिस ऐनक नाइट्स ने टॉस जीतकर बैंड ए अमीर ड्रैगन्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जो कि 19.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 114 रन बनाकर ऑल आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में मिस ऐनक नाइट्स के लिए खालिद तनीवाल (22 गेंदों पर नाबाद 53 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (30 गेंदों पर 52 रन) ने अर्धशतक ठोका जिसके दम पर टीम ने महज़ 9.4 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार