भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है जहां 22 नवंबर से शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया में विराट दीवानगी देखने को मिली और फैंस टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) की एक झलक पाने के लिए पेड़ पर चढ़े नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखे हैं। इसी बीच उनकी झलक पाने के लिए कई सारे फैंस उत्सुक नज़र आए। आलम ये था कि कुछ फैंस तो विराट को नेट्स में बैटिंग करता देखने के लिए पेड़ पर ही चढ़ गए और फिर उनकी बल्लेबाज़ी का लुफ्त उठाते दिखे।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं और इसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग से लगाया जा सकता है। किंग कोहली को ट्विटर पर 65 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर तो उनकी फॉलोइंग 271 मिलियन है।

बात करें अगर विराट के इंटरनेशनल आंकड़ों की तो वो देश के लिए 118 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट इंटरनेशनल में विराट के नाम लगभग 47 की औसत से 118 मैचों की 201 पारियों में 9040 रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट में 29 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

ये भी जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी विराट के बैट से टेस्ट क्रिकेट में 25 मैचों की 44 इनिंग में लगभग 47.48 की औसत से 2042 रन निकले हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में तो विराट ने टेस्ट में 54 की औसत से 13 मैचों की 25 इनिंग में 1325 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार