VIDEO: मैक्सवेल ने शिखर धवन को दिखाया आईना, छक्का पड़ा फिर क्लीन बोल्ड करके लिया बदला

Updated: Fri, May 13 2022 21:34 IST
Image Source: Google

Glenn Maxwell vs Shikhar Dhawan: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार(13 मई) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की। जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन की जोड़ी आरसीबी के गेंदबाज़ों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाकर दबाव बना रही थी, लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सेवल एक्शन में आए और उन्होंने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

इस मैच में शिखर धवन ने 15 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रनों की पारी खेली। इस दौरान धवन का स्ट्राइकरेट 140 का रहा। धवन ने आउट होने से पहले जॉनी बेयरस्टो के साथ 5 ओवर्स में 60 रनों की साझेदारी की, इस दौरान उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को भी निशाने पर लिया और उनके दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर हवाई फायर करते हुए छक्का लगा दिया। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने अपना जादू बिखेरा और धवन को अपनी स्पिन गेंदबाज़ी में फंसाते हुए अपना बदला पूरा किया। 

ये घटना पंजाब किंग्स के पावरप्ले के 5वें ओवर की है। मैक्सवेल अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे। धवन ने मैक्सवेल को आगे देखकर उनके खिलाफ पहली ही गेंद पर प्रहार करते हुए पूरे छह रन बटोरे। इसके बाद मैक्सवेल ने ओवर की अंतिम गेंद पर वापसी की और 89.3Kph की स्पीड से स्लोअर गेंद करके धवन को फंसा लिया।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

बता दें कि इस मैच में आरसीबी के खिलाफ धवन और जॉनी बेयरस्टो काफी अच्छी लय में नज़र आ रहे थे ऐसे में आरसीबी को जल्द से जल्द एक सफलता की जरूरत थी। टीम के स्टार गेंदबाज़ इस जोड़ी के आगे घुटने टेके नज़र आ रहे थे, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर कठिन समय में टीम के लिए बड़ी सफलता हासिल की।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें