Virat Kohli and Glenn Maxwell Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। विराट ने 63 गेंदों पर 54 रन बनाए और इसी बीच मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और विराट के बीच एक ऐसी घटना घटी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, भारतीय इनिंग के दौरान जब विराट बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैक्सवेल और कोहली के बीच Bromance देखने को मिला। मैक्सवेल ने बॉल को पकड़कर विराट की तरफ थ्रो किया था जिसे कोहली ने अपनी तरफ आता देख हाथों से रोक दिया। यहां पहले कोहली और मैक्सवेल ने एक दूसरे से आँखें मिलाई और फिर एक दूसरे के करीब आकर मुस्कुराते नजर आए।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट और मैक्सवेल काफी अच्छे दोस्त हैं जिस वजह से इस हाईवोल्टेज मैच के बीच भी वह एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिखे। लेकिन फैंस मैक्सवेल की इस हरकत से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इस घटना के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तू गया मैक्सवेल।' वहीं एक यूजर ने मैक्सवेल को चैलेंज करते हुए लिखा, 'मैक्सवेल बेटा, हिम्मत है तो एक बार फिर ऐसा कर।' एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि मेरा ऑस्ट्रेलिया को गाली देने का मन कर रहा है। वहीं एक यूजर ने कहा ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ध्यान भटका रहे हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विराट के लिए ये वर्ल्ड कप शानदार रहा है। कोहली ने इंडियन टीम के लिए विश्व कप 2023 में 95.63 की औसत से कुल 765 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बैट से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। गौरतलब है कि सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने शतक जमाया था, वहीं फाइनल में वह अपनी टीम के लिए अर्धशतक बनाकर आउट हुए।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार