अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (AFG vs SA ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बीते बुधवार, 18 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां अफगानी टीम ने 6 विकेट से अफ्रीकी टीम को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। ODI क्रिकेट में पहली बार अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया है।

Advertisement

इस मुकाबले के दौरान बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में अफगानी खिलाड़ी ने खूब धमाल मचाया। इसी बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने फील्डिंग के दौरान बेहद ही चतुराई दिखाकर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी आदिले फेहलुकवायो को रन आउट किया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। वो अपने 6 बल्लेबाज़ खो चुके थे और अब आदिले फेहलुकवायो और विलेम मुल्दर मैदान पर बैटिंग कर रहे थे। इसी बीच अल्लाह गजनफर के ओवर की आखिरी बॉल फेहलुकवायो के पैड से टकराई और गेंदबाज़ ने LBW की जोरदार अपील कर दी।

इस दौरान गुलदबीन विकेट के पीछे तैनात थे। गेंदबाज़ की अपील के कारण फेहलुकवायो का ध्यान भटक गया और वो क्रीज से बाहर निकल गए। इस मौके का गुलदबीन ने पूरा फायदा उठाया और तेजी से बॉल पकड़कर सीधा स्टंप पर दे मारी। ऐसे फेहलुकवायो आउट हुए और अफगानी टीम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि मैदान पर कई बार ऐसे ही गुलदबीन ने धमाल मचाया है। इस मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम के लिए 27 बॉल पर नाबाद 34 रन की पारी खेली। बात करें अगर इस मैच की तो साउथ अफ्रीका 33.3 ओवर में सिर्फ 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी जिसके बाद अफगानिस्तान ने बेहद आसानी से 26 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से मुकाबला जीता। वो तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार