Gurnoor Brar Bouncer Hit Kyle Jamieson Video: 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) बेहद ही भयंकर बाउंसर करते हैं। उन्होंने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में भी अपनी बाउंसर से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया। गुरनूर की एक बाउंसर ने तो काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) की दुनिया की हिला दी। गुरनूर ने ये बॉल 140 Kph की रफ्तार से फेंकी थी जो कि सीधा जेमीसन के हेलमेट पर लगी थी।

ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 38वें ओवर में घटी। गुरनूर बेहद ही शानदार लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर काइल जेमीसन को बाउंसर से सरप्राइज किया। उन्होंने ये बॉल जेमीसन को फॉलो करके 140 Kph की रफ्तार से फेंका था। उनकी गेंद पिच से टकराकर तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ गई।

इस गेंद पर काइल जेमीसन पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन अधिक रफ्तार के कारण ऐसा कर नहीं पाए। उनकी नज़रें भी गेंद से हट गई। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद सीधा जेमीसन के हेलमेट से टकराई। सिर पर बॉल लगने के बाद जेमीसन एक सेकंड के लिए सन्न रह गए। न्यूजीलैंड की मेडिकल टीम तुरंत ही उनकी मदद करने मैदान पर आई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि काइल जेमीसन सिर पर बॉल लगने के बाद बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वो ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए। उन्हें अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने बोल्ड करके आउट किया। वो 14 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। बात करें गुरनूर बरार की तो उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

मैच का हाल: वेलिंगटन ODI में Indian Captian शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी। उनके फैसले को गेंदबाज़ों ने सही साबित किया और न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। 

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 47 रन बना लिए। मैदान पर श्रेयस अय्यर (24 गेंदों पर 09 रन) और केएल राहुल (01 गेंद पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है। यहां से टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 34 ओवर में 88 रन बनाने हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार